शान ठाकुर, पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़दा में खेत पर कार्य कर रहे एक किसान की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। जानकारी अनुसार ग्राम बेड़दा में अपने खेत पर कार्य कर रहे किसान इकेश पिता बापू सिंगाड़ उम्र 25 वर्ष को एक ट्रैक्टर ने असंतुलित होकर टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि खेत के समीप एक घाटी होने के कारण ट्रेक्टर असंतुलित हो गया और खेत मे कार्य कर रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे किसान इकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिस पश्चात शव को परिजनों के सुपूर्द किया जाएगा। दुर्घटना को लेकर अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन जमा हो गए हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। Post navigation पेटलावद की छात्रा के साथ हुई सायबर ठगी के मामले में साइबर सेल ने की त्वरित कार्रवाई, वापस करवाए 1 लाख 98 हजार रुपए भांजगड़ी के रुपये नहीं दिए तो फिल्मी स्टाइल में कर लिया युवक का अपरहण