शान ठाकुर, पेटलावद अभी से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत करडावद-सारंगी के बीच लाड़की नदी के पुल पर एक बाइक सवार युवक असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान बाइक सवार युवक जानू पिता सुखराम गणावा निवासी छोटी बोलासा का पैर पुल से टकराया ओर पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और गंभीर अवस्था में युवक को पेटलावद सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने शरीर से अलग हुए युवक के पैर को उठाकर एंबुलेंस में रखा। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक के साथ दुर्घटना कैसे हुई। मामले की जांच की जा रही है। Post navigation नमकीन खाने के बाद अचानक बिगड़ी पेटलावद के इस परिवार की तबियत.. 7 वर्षीय बालक की मौत… 3 गंभीर पेटलावद की छात्रा के साथ हुई सायबर ठगी के मामले में साइबर सेल ने की त्वरित कार्रवाई, वापस करवाए 1 लाख 98 हजार रुपए