रितेश गुप्ता, थांदला दीक्षार्थी मुमुक्षु मयंक पावेचा का भावभिना अभिनंदन समारोहपूर्वक किया गया। जिनस शासन गौरव आचार्य भगवंत उमेशमुनिजी मसा के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्र मुनिजी मसा द्वारा पूज्य धर्मेन्द्र मुनिजी मसा के शिष्य स्वरूप में जैन भगवती दीक्षा अंगीकार मुमुक्षु मयंक पावेचा का बहुमान थांदला पेंशनर संघ अध्यक्ष पीएल मौड़, सचिव जनमोहनसिंह राठौर, रमाकांत भट्ट, जवसिंह परमार, अशोक चौहान, नंदलाल बैरागी, मानसिंह बामनिया, छगनलाल चौहान समेत पेंशनर्स ने शॉल श्रीफल अर्पित कर मंगल कामनाएं की। यहीं पर अटल सामाजिक सेवा संस्थान के संचालक राजू धानक, जवसिंह परमार, मयूर धानक, राधेश्याम गसोई आदि की ओर से मुमुक्षु मयंक पावेचा को शॉल-श्रीफल अर्पित कर बहुमान किया तथा समाजजनों ने धर्म लाभ लिया। दीक्षार्थी मयंक ने कहा कि मैं मुनि बन जाऊंगा अपनी रचना की प्रस्तुति से आभार उपस्थिति का माना। वहीं मंगलाचरण उच्चारण के साथ दीक्षार्थी के भावी तपस्वी जीवन की सफलता की कुशल कामनाएं नगरवासियों द्वारा की गई। Post navigation सीबीएसई में सेंट फ्लोरा का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत मुमुक्षु मयंक पावेचा की दीक्षा के चलते ब्राह्मण समाज के इस फैसले से जैन समाज में खुशी का माहौल