थांदलारोड से बुरहान जादलीवाला की रिपोर्ट- तीन पूर्वोत्तर राज्यों में पहली बार कमल खिलने पर भाजपाई कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस दौरान त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत पर नौगांवा मंडल थादंलारोड बस स्टैंड चौराहा पर प्रदेश के यशस्वी सेवाभावी कृषि क्षेत्र में लगातार प्रदेश का नाम रोशन करने व अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के जनक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिवस पर गुलाल लगाकर, मिठाई, खिलाकर खुशिया मनाई व मप्र में फिर शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने कमल खिलाने का ऐतिहासिक जीत हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल सेक्टर प्रभारी जवसिंग परमार, अजामो जिला उपाध्यक्ष राजू धानक, अजजा मोर्चा के आईटी सेल जिला संयोजक तानसिंह मइडा, जिला मंत्री लालचंदजी देवल, मंडल महामंत्री आदित्य अमलियार, पूर्व जिलाध्यक्ष शामाजी ताहेड़, नौगांवा उपसरपंच जयसिंह परमार, पूर्व सरपंच बालूजी डामोर, मीडिया प्रभारी सोहन परमार, प्रकाश पंजल, कलसिंह मावी, वालिया परमार, दिलीप जोशी, कान्तिलाल परमार समेत ग्रामीणजन मौजूद थे। Post navigation शहजादा मालेकुल अस्तर ने स्वच्छता देख थांदलवासियों को दी पर्यावरण प्रेमी की उपमा अभिभाषक पर हुआ हमला, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर अभिभाषकों ने सौंपा ज्ञापन