जितेंद्र वाणी, नानपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव व एएसपी के निर्देशानुसार फरार व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में नानपुर पुलिस ने छह वर्ष से फरार चल रहे आरोपी राजू पिता विसन को धरदबोचा। पुलिस थाना प्रभारी मोहन डावर ने बताया कि आरोपी मोरासा रोड पर है इसकी सूचना मुखबिर से मिली जिसके बाद उसे देशी कट्टे के साथ मनोज, विक्रम, सुरेंद्र, बलवंत गजेंद्र, सुनील, रमेश आदि पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजू पर नानपुर थाने में अन्य विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। Post navigation वहशी दरिंदा नाबालिग के अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेलिंग कर करता रहा दुराचार, मामला दर्ज तम्बाकू से भरा ट्रक माछलिया घाट पर पलटा, यातायात अवरुद्ध