आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने रात को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी है। पुलिस को सूचना मिली कि बेहड़वा तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो नंबर GJ25A1009 आ रही है। जिसमें शराब की पेटियां भरी है। पुलिस ने ग्राम भावटा में घेराबंदी की। तभी पुलिस को देखकर ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर के अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन की चेकिंग करने पर उसमे बियर 312 लीटर और गोवा विस्की 42 लीटर भरी हुई निकली। कार्रवाई सब इंस्पेक्टर जानूसिंग गरवाल, आरक्षक आनंद, संदीप, विशाल और सुनील का सहयोग रहा। Post navigation पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ी दशोरा नागर समाज महिला मंडल आलीराजपूर द्वारा फाग उत्सव मनाया गया