भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा समस्त पुलिस थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज चंद्रशेखर आजाद नगर में भी पुलिस थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर शिवराम तरोले के मार्गदर्शन में एक रैली निकाली गई। थाना प्रभारी तरोले ने बताया कि सुरक्षा समिति के चौकीदार व शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों व नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ रैली के रूप में नगर भ्रमण किया। हाथों में नशा मुक्ति के बैनर लेकर चले तथा नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाए। रैली बस स्टैंड से होकर चंद्रशेखर आजाद कुटिया से मार्ग से होकर बस स्टैंड आजाद टाउन हॉल पर जाकर वह सभी युवाओं को बच्चों को छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही परिवार में भी किसी को नशा नहीं करने देंगे और नशे को लेकर आप सजग रहेंगे जागरुक रहेंगे वह नशा नहीं करेंगे इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Post navigation भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने की भील प्रदेश बनाने की मांग आरंभ संस्था और चाइल्ड फंड इंटरनेशनल ने किशोरियों-युवाओं को दिए स्वास्थ्य और शिक्षा किट्स