रितेश गुप्ता, थांदला आगामी चुनाव के मद्देनजर एसपी महेशचंद जैन के निर्देशन तथा एसडीओपी एमएस गवली, थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने वाहनों का चेकिंग अभियान प्रारंभ किया। पुलिस ने वाहनों का चेकिंग अभियान चलाते हुए ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की तथा वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना प्रभारी एमएल मीणा ने बताया कि सुबह से ही चालानी कार्रवाई प्रारंभ कर वाहनों की चेकिंग में झाबुआ पेटलावद तिराहे पर की गई जिसमें दो ओवरलोड वाहनों के 11 हजार रुपए के चालान बनाए गए व सैकड़ों वाहनों की तथा दोपहिया वाहनों सवारों के लाइसेंस नहीं होने पर उन्हें समझाइश देकर उन्हें लाइसेंस के साथ बीमा भरने की हिदायत दी। Post navigation समाजसेवी ठाकुर जोरावरसिंह ठाकुर के निधन पर अंचल डूबा शोक में तीन दिवसीय युवा अधिवेशन में भाग लेकर युवा सीख रहे आध्यात्मिक व चरित्र निर्माण