जितेंद्र वर्मा, जोबट पुलिस ने अवैध शराब से भरा आइशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई गुरुवार शाम को जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम कनवाड़ा में हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शराब से भरा ट्रक आ रहा है। इस पर पुलिस ने टीम बनाकर नाकेबंदी की। तभी बाग की ओर से जोबट की तरफ जा रहे आइशर क्रमांक एमपी 09 डीपी 8603 को रोका गया। उसमें शराब की पेटी भरी हुई थी। वाहन को जब्त कर पुलिस थाना जोबट लाया गया है। जहां पर अभी कार्रवाई जारी है। कुछ देर बाद शराब की पेटियों की गिनती की जाएगी। Post navigation पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की कातिल थाना जोबट क्षेत्र में शराब परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई, 85 लाख की शराब जब्त की