फिरोज खान, अलीराजपुर आजाद नगर थाने की पुलिस चौकी बरझर में कल बड़ा खुटाजा के दो पक्षों के झगड़े में चौकी प्रांगण में लट्ठ पत्थर चलने के चलते एसपी विजय भागवानी ने तत्काल चौकी प्रभारी आरएस मकवाना को लाइन हाजिर कर दिया । आज अलीराजपुर एसपी विजय भागवानी व एसडीओ आरसी भाकर पुलिस चौकी बरझर पहुंचे । जहां चौकी प्रांगण में हुये विवाद में बड़ा खुटाजा के दो पक्षों में भारी विवाद हो गया, जिसमे लट्ठ पत्थर चलने को लेकर एसपी विजय भागवानी ने चौकी प्रभारी आर एस मकवाना को तत्काल लाईन हाजिर कर दिया ओर इस पूरे मामले की जांच एसडीओपी आरसी भाकर को सौंप दी। तथा जिन लोगों ने पुलिस चौकी प्रांगण में उत्पात मचाया हे उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए। नवागत थाना प्रभारी चशे आजाद नगर भाबरा विक्रम धारवे भी मौजूद थे। बरझर चोकी प्रांगण पर हुये आपसी दो गुटों मे हमले को लेकर मौके पर आये अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के समक्ष समाज सेवी फिरोज खान ने पुलिस चौकी पर बल के रूप मे दो जवान बढ़ाने की मांग रखी, जिसे गम्भीरता से लेकर जल्द बल बढ़ाने का आश्वासन दिया। बरझर चोकी क्षैत्र बढ़ा होने व बरझर गुजरात राज्य से सटा होने से बरसात के मौसम में चोरी लुट की वारदातें बढ़ जाती हे । जिसे लेकर पुलिस बल बढ़ाने की मांग रखीं गई । Post navigation कोरोना की इस दूसरी लहर मे कई अपनों ने खोया अपनों को चोरी का माल खरीदने वाले दो भंगारिये पुलिस गिरफ्त में, चार लाख का माल भी पुलिस ने किया बरामद