रायपुरिया @लवेश स्वर्णकार 

अब से कुछ देर पहले रायपुरिया पुलिस ने कई जुआरियों को ताश ओर नगदी के साथ पकड़ा है पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल भी जप्त की है। पुलिस ने मुखबीर की जानकारी पर घेराबन्दी कर कार्रवाही की है । लॉक डाऊन में जुआ खेलने की जानकारी लगातार पुलिस को मिल रही थी थानां प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर 9 लोगो को पकड़ा है । फिलहाल कार्रवाही की बात कही जा रही है । पुलिस ने सभी जुआरियों को थाने पर बैठा रखा है लेकिन फिलहाल अभी इनमें कोई एफआईआर नही हुई है । लॉक डाऊन के नियमानुसार 5 लोगो को एक साथ मौजूद नही रहना लेकिन लॉक डाऊन में ये सभी जुआरी एक होकर जुवा खेल रहे थे अब इस मामले में किन किन लोगों पर क्या कार्रवाही होगी यह देखने वाली बात होगी । जानकारी अनुसार जिन्हें पकड़ा गया उनसे से कुछ पर पहले भी सट्टा खेलने की कार्रवाही हो चुकी है। पुलिस को लगातार जुआ सट्टा संचालित होने की जानकारी मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *