जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी चौकी प्रभारी के चोरों के प्रति सुस्त रवैये के चलते चोरो के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। चोरों ने रात में भैरवनाथ बस स्टैंड स्थित विशाखा जनरल स्टोर एवं स्टेशनरी की दुकान के ताले चटकाए और अंदर रखे नकदी और कुछ सामान पर चोर बड़े आराम से चुराकर ले गए। इस दुकान पर 1 माह पहले भी चोरी हुई थी जिस पर चौकी प्रभारी ने फरियादी से आवेदन लेकर अपने कार्य से इतिश्री कर ली। आज भी जब सुबह दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले जब फरियादी द्वारा चौकी प्रभारी को फोन पर चोरी होने की जानकारी देने के बाद भी चौकी प्रभारी 1 घंटे बाद पहुंची और अपनी पुलिसिया स्टाइल में फोटो खिंचकर फरियादी को चौकी पर आकर चोरी की पूरी जानकारी देने का बोल कर चली गई। आठ दिनों पूर्व भी चोर दुकान के सामने स्थित घर से मोटरसाइकिल चुरा ले गए थे कुछ दिनों पहले सारंगी स्थित पेट्रोल पंप पर भी चोरो ने धावा बोल कर 600 लीटर के लगभग डीजल चोरी कर लिया था जिसकी शिकायत पम्प के मालिक द्वारा चौकी पर दी थी। इसके साथही पम्प मालिक ने अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में आए आरोपियों के वीडियो फुटेज भी चौकी प्रभारी को दिए थे। पेट्रोल पंप पर हुई चोरी के बाद आज दूसरी चोरी हो गई और चौकी प्रभारी अपनी कुम्भकर्णीय नींद में सोई हुई है। दिनों दिन बढ़ती चोरियों की वजह से ग्रामवासी अपने आप मे असुरक्षित महसूस कर रहे है। वही लोगो का पुलिस की कार्यप्रणाली से विश्वास उठता दिखाई दे रहा है। ) Post navigation मतदान जनजाग्रति के लिए रैली निकाल दिया संदेश, स्वीप प्लान के तहत निकाली रैली-बच्चो ने मतदान के लिए की पहल न काला धन वापस आया न रोजगार मिला और न ही खातों में 15 लाख आए : कांतिलाल भूरिया