भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पिटोल नगर पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि हम राजनीति पार्टियों के कहने पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख सकते है तो क्या हमारे देश के वीर जवानों के लिये इतना तो कर ही सकते है। इस आतंकवादी घटना के प्रति आज हर नागरिक में गुस्सा था, ग्रामीण आजाद चौक पर एकत्रित हुए जहां आतंकवादी अजहर मसूद और इमरान खान के पुतले को लेकर ग्राम के प्रमुख मार्ग से पाकिस्तान मुर्दाबाद-वीर जवान अमर रहे। जैसे कई नारे लगाते हुए पिटोल बस स्टैंड पहुंचे जहां ग्रामीणों ने आतंकवादी मसूद और इमरान खान का पुतला दहन किया। इसके एक दिन पूर्व ग्रामीणों ने राधाकृष्ण मंदिर से कैंडल मार्च निकालकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ) Post navigation चाय दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी ग्रामीणों ने शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि