थांदला। प्रदेश व्यापी आह्वान पर रविवार दिनांक 27-03-2022 को पुरानी पेंशन व पदोन्नति की मांग को लेकर जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में संयुक्त मौर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को राजस्थान व छत्तीसगढ़ के समान ही जस की तस पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया। 03-04-2022 को भोपाल में धरना प्रदर्शन, रैली करेगें। ज्ञापन देते समय प्रांतीय प्रतिनिधि मनीष पंवार, जिला अध्यक्ष फिरोज खान, दिनेश चौहान, दिनेश टांक, संयम शर्मा, हरीश कुंडल, मनीष पालीवाल, गजराजसिंह दांतला, राकेश परमार, संजय सिकरवार, दिलीप जोशी, प्रमेंन्द्रसिंह चुडावत, राकेश डॉबी, रामसिंह सोलंकी, रमेश झणिया, अनिल बारिया, विजय मालवीय, गौरीशंकर कटारा, भानुसिंह कटारा, उदयसिंह मैंणा, राकेश भूरिया, पुनमसिंह सोलंकी, रामचंद भुरिया, नरेन्द्रसिंह बामनिया, सुमन पंवार, कय्युम खान, इलियास खान, गुलाबसिंह डावर आदि ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *