रितेश गुप्ता, थांदला
नौगांवा निवासी बालिका के साथ गुजरात के मोरबी जिले हुई ह्रदय विदारक घटना से पीडि़त परिवार को ढाढस बंधाने हेतु आज क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर व जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक द्वारा पीडि़त परिवार के साथ उनके घर पर जाकर बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की । साथ ही मामले में पकड़ाए गए मुजरिम को सख्त से सख्त सजा दिलाने हेतु मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से आग्रह किया। साथ ही पीडि़त परिवार को 35000 की नकद सहायता राशि दी। पीडि़त परिवार द्वारा बलिया में बिजली की समस्या सांसद जीएस डामोर के सामने रखी गई जिस पर सांसद गुमान सिंह द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर 3 दिन के अंदर वहां पर डीपी लगाने के लिए आदेश दिया। पीडि़त परिवार से सहानुभूति व्यक्त करने हेतु झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नौगांवा मंडल अध्यक्ष ज्ञानीसिंह, नौगांवा सरपंच दीपा, नौगांवा मंडल महामंत्री अनिल सोलंकी व थांदला नगर परिषद पार्षद रोहित बैरागी भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *