फिरोज खान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आज़ाद नगर स्थित पीएम श्री कन्या विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । उनके आगमन पर विद्यालय प्राचार्य एवं स्टॉफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत एवं अन्य प्रेरणादायक प्रस्तुति शामिल थी । कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान चौहान ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कन्या हाई सेकंडरी व बालक भाई सेकंडरी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष भवनों की घोषणा करते हुए जल्द मंजूरी दिलवाने की बात भी कही ताकि बच्चों को बेठने की कमी पुरी हो सके । साथ ही मंत्री ने चशे आजाद नगर भाबरा मे खेल मैदान को लेकर भी जल्द ज़मीन आवंटित करवाने की बात कही। साथ ही माधुसिंह डावर ने कहा की वार्षिकोत्सव सम्मेलन जिसमें प्रतिभा निखारने का अवसर आता है चाहे खेल में दी हो चाहे पढ़ाई में दी हो प्रतिभा निखारने व गतिविधियों की ऐसी दो परीक्षा होती है। यह हमारा भविष्य बनाती है। अच्छा खेलने के लिए भी खैल मैदान की आवश्यकता होती है वह नहीं है । जिसकी मांग मंत्री नागरसिंह चौहान के समकक्ष रखा । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने भी छात्र छात्राओं को खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही । कार्यक्रम में बीईओ विनोद कुमार कोरी व प्राचार्य निलेश कुमार शाह ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही स्कूल छात्र छात्राओं की संख्या अधिक होने से अतिरिक्त कक्ष की मांग भी रखी । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर यह थे उपस्थित इस दौरान पूर्व विधायक माधुसिंह डावर , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल , कमरू अजनार, मनीष शुक्ला, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, , नारायण अरोड़ा, भूपेंद्र डावर, तेहसीलदार जितेन्द्र तोमर , विजय जेन , धर्मेन्द्र जयसवाल, राकेश कूका , बीईओ विनोद कुमार कोरी , बीआरसी राजेन्द्र बेरागी, प्राचार्य निलेश शाह , पिटु भाई , नरसिग भाई , कुमावतजी, केलाश बामनिया , हरीसिंह जमरा आदि विशेष रूप से मौजूद थे ।अन्य जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय प्राचार्य एवं स्टॉफ उपस्थित था । Post navigation बड़ी मिरियावट में हुई बैइक में हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर की चर्चा काकड़बारी में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हुई