अशोक बलसोरा, झाबुआ आज पारा के कंटेनमेंट क्षेत्र में दो लोगों की कॉरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कस्बे को चिंता में डाल दिया। गौरतलब है कि होली चौक में एक महिला पॉजिटिव आने के बाद बफर झोन बना दिया गया था और इस स्थान से सेम्पल लेकर जांच हेतु भेजा गया था जिसमें से आज एक 25 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इन दो लोगों की पुष्टि डॉ.केएस डुडवे ने की है। पारा में छोटे से क्षेत्र में कोविड 19 के मरीजों की संख्या में इजाफा होने से ग्रामीण परेशान है। वहीं कंटेनमेंट क्षेत्र में लापरवाही बरतने व ग्रामीणों द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना भी अब लोगों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। वहीं कोविड 19 के डर से कई लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने व अपनी ट्रेवल हिस्ट्री भी छिपा रहे हैं। Post navigation दाहोद में कोरोना ब्लास्ट, आज 39 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 300 के करीब पहुंचा, हॉटस्पॉट की ओर 26 वर्षो से फरार चल रहा था यह इनामी आरोपी; कालीदेवी पुलिस ने धरदबोचा ..