भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर में नगर के मध्य स्थित प्राचीन कालिका माता मंदिर पररोजाना रात्रि 8:00 बजे महा आरती के पश्चात गरबा पांडाल में गरबा किया जा रहा है। इसके अलावा माता के मंदिरों में प्रतिदिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर के जनपद पंचायत प्रांगण, बैरियर स्थित मां अंबे माता मंदिर पर भव्य गरबा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन गरबा रास प्रेमी पारंपरिक वेशभूषा में कभी गुजराती कभी राजस्थानी ड्रेस कोड में गरबा कर रहे हैं। Post navigation अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ एक बदमाश गिरफ्तार आजाद ग्राउंड पर किया 31 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन