राहुल राठौड़, जामली आगामी 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया बुधवार को ग्राम जामली पहुंचे और ग्राम के पाटीदार धर्मशाला में एक आम सभा भी रखी गई। इस दौरान सांसद भूरिया ने कांग्रेस की व अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुये कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। मगर इसी बीच कुछ ग्रमीणों ने भूरिया का विरोध करना शुरू कर दिया व ग्राम में पानी व कई अन्य समस्याओं का ब्योरा रख दिया। जिस के चलते आमसभा शोर-गुल मच गया व सभा को बीच में ही रोककर भूरिया जी को वहां से निकलना पड़ा। हालांकि इसके पहले भूरिया का शानदार स्वागत हुआ और सभी ने उनकी बातों को सुना। ) Post navigation स्वयं सहायता समूह ने मतदान जागरुकता रैली निकाली वाहन चेकिंग में टूxटू लक्सरी बस में ले जाई जा रही 21 लाख की चांदी पुलिस ने की बरामद