भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर गर्मी में पानी के लिए आम लोग परेशान हैं। नगर पंचायत ने पूरे नगर में आरो लाइन डाली थी। पिछले छह महीने से कई परिसरों में लाइन लीक हो रही है। गांव के आगे पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा। हजारों लीटर पानी रोज बह रहा है। संबंधित अधिकारियों से बात करने पर जवाब मिला कि मामला नगर पंचायत को सौंप दिया गया है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। नगर में जगह-जगह लीक हो रही है। अमजद मानस के घर में भी पानी का प्रेशर नहीं आ रहा। आररो कंपनी के ठेकेदार के इंजीनियर सतीश ने कहा कि लोगों ने घरों में डायरेक्ट मोटर लगा ली है। इसी कारण पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा। ठेकेदार और अधिकारी शिकायतों पर चुप हैं। न कोई जवाब दे रहे हैं, न ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं। Post navigation गायत्री परिवार की जिला स्तरीय त्रैमासिक गोष्ठी 27 अप्रैल को, पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा आएंगे नेत्रहीन पुनर्वास केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में दृष्टि बाधित बच्चों के प्रवेश प्रारंभ