नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट
नानपुर में साई मन्दिर के पास ग्राम पंचायत के अधीन डाली जा रही पाइप लाइन के लिए एक माह से गड्ढे खोद दिए हैं और उन गड्ढों को खुला छोड़ दिया है। यह खुले गड्ढ अबदुकानदारो व राहगीरों वाहन चालक के लिए दुर्घटनाओं का सबब बन चुके हैं। दुकान दार मेहबूब पठान, सद्दाम, बंटी भाई, तरुण राठौड़ ,हासिम ने बताया कि खंडवा बड़ोदा रोड अलीराजपुर की ओर जा रहे मार्ग पर एक माह से अधिक समय होने के बाद भी गड्ढे यथावत पड़े है जिससे स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर घायल हो रहे है लेकिन जिम्मेदार है उनकी कानों में अभी तक जूं तक नहीं रेंगी है। शायद उन्हें कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। हालत तो यह है कि अब यह गड्ढे एक्सीडेंट झोन में तब्दील हो चुके हैं, शराब के नशे में धुत्त कई नशेड़ी इन गड्ढों में पड़े नजर आते हैं। वहीं दीपावली का त्योहार करीब है लेकिन शहर में गड्ढे यथावत रहने से लोग अब परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *