बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- बरसों से खंडहर मे संचालित हो रहा पशु चिकित्सालय की मांग क्षेत्र के लोगों एवं स्थानीय कर्मचारियों द्वारा निरंतर किया जा रहा था, तब जाकर शासन द्वारा पशु चिकित्सालय का भवन स्वीकृत हुआ और विगत तीन माह से बनकर तैयार हो गया है। मगर लापरवाही के चलते अभी तक विभाग को सुपूर्दगी में नहीं दिया गया है जिससे समीप मे बने पंचायत के भवन मे संचालित किया जा रहा है आखिर इस तरह से विलंब का क्या कारण है ये समझ से परे है। ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर नहीं हो सका। Post navigation उत्कृष्ट कार्य के लिये बोरझाड़ के शिक्षकों का हुआ सम्मान लूट सके तो लूट की तर्ज पर चल रही सरकार : सुलोचना रावत