थांदला। पवित्र मक्का मदीना से हज यात्रियों के काफिलों का आना शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में हजयात्रा कर रविवार को देहरादून एक्सप्रेस से लौटे पूर्व सदर व समाजसेवक कदरुद्दीन शेख व उनकी पत्नी का मुस्लिम धर्मावलंबियों एवं सर्वधर्म समाज के लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस कड़ी में हाजी शेख भंसाली चौराहे पहुंचे तो पहले से ही समाजजन वहां पर पुष्पमाला लेकर खड़े थे। सभी ने पुष्पमाला पहनाई जुलूस की शक्ल में सभी नाते पाक पढ़ते हुए मस्जिद तक पहुंचे। इस अवसर पर हाजियों द्वारा देश में अमन और भाईचारे, के साथ बारिश के लिए दुआएं की। इस मौक़े पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान, शाहीद खान निजामी , शेख अब्दुल हक, रफीक शेख समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। Post navigation संस्कार पब्लिक स्कूल में निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थी परिषद का गठन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 100 पौधे रोपे गए, धरती पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया