झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पलवाड क्षेत्र के पलासडोर में बीस वर्षों रिक्त पड़े पटेल के पद पर आज थान्दला एसडीएम सत्यनारायण दर्रो ने नियुक्ति दी। इस दौरान पूर्व पटेल दुलिया के पोते दिनेश नाहरसिंह डामोर को कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंग डामोर के सहयोग से प्राप्त हुआ। इस नियुक्ति पर एसडीएम दर्रो ने पटेल मनोनीत करने पर दिनेश डामोर को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा की समाज में फैल रही बुराइयां को दूर कर अच्छे कार्य करे और शासन, ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करे। इस उपलक्ष्य में सरपंच चेनसिंह डामोर ने साफा बांध और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार केसरसिंह हाड़ा सहित गांव के पंच सरपंच मौजूद थे। Post navigation बच्चों पेश की मिसाल : पटाखों की राशि से दिलवाए 17 गरीब बच्चों को उनकी मनपसंद के कपड़े सुने मकान को फिर बनाया चोरों ने निशाना ; लाखों का सामान चोरी