रितेश गुप्ता, थांदला जैन समाज के समाज जनो द्वारा चातुर्मास के दौरान नगर मे चल रही तपस्याओ के दौर मे पर्यूषण पर्व के पहले दिन भाजपा के रूस्तम सिंह चरपोटा मित्रमंडल ने तपस्वियों का बहुमान किया। तपस्वी कु. खुशबु प्रवीण पालरेचा, सुनीता श्रीश्रीमार के साथ ही सिद्धी तप के तपस्वी पूर्णिमा रूपेश पोरवाल श्रीफल और मोतियों की माला देकर बहुमान किया। रूस्तम सिंह चरपोटा ने सभी तपस्वियों से आशीष लिया और व उनसे साता पुछी। इस अवसर चंद्रकांत पालरेचा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, मेघनगर जनपद प्रतिनिधि कलसिंह भूरिया, राजमल पडियार, मनोहर पाटीदार, वैभव मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation पर्यावरण प्रेमियों के लिए मिट्टी के गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता व प्रशिक्षण 7 सितंबर को मिट्टी के गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता हेतु दिया गया प्रशिक्षण