आलीराजपुर। आलीराजपुर पुलिस के द्वारा आगामी समय में वृक्षारोपण को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र अलीराजपुर के अधि0/कर्म0 के द्वारा श्रमदान किया गया। श्रमदान का उदेश्य आगामी समय में वृक्षारोपण किया जाना है, जिसके लिये पूर्व से तैयारी हेतु श्रमदान किया गया तथा साफसफाई पर ध्यान दिया गया। उक्त श्रमदान रक्षित केन्द्र के सूबेदार श्री ब्रजलाल रोकडे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूबेदार-एम श्री शैलेन्द्र डावर के नेृतत्व में किया गया है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि संपूर्ण विश्व वर्तमान में पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलावों को लेकर चिंतित है। इसलिये पर्यावरण को स्वच्छ एवं संरक्षित करनें हेतु अलीराजपुर पुलिस के द्वारा एक छोटी सी पहल की गई है, जिसको आगे विस्तारित करते हुये जिले के सम्पूर्ण थाना परिसरों में भी आगामी समय में वृक्षारोपण किया जावेगा, जो सभी के लिये निश्चित ही प्रेरणास्त्रोत का काम करेगा। Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत पुरुष पायलटों ने 108 एंबुलेंस में कराई महिला की डिलिवरी