झाबुआ डेस्क। आज दोपहर करीब 3 बजे के लगभग ग्राम लखपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से शंकर पिता सेकु बघेल उम्र 22वर्ष की मौत हो गई। बताया जाता है दोपहर में जब बारिश हुई तब शंकर अपने पिता के साथ निर्माणाधीन भवन का काम देख रहा था। बारिश के कारण शंकर पास ही बबूल के पेड़ के नीचे जाकर खड़ा ही हुआ था कि अचानक आकाशीय बिजली कड़कड़ाहट के साथ शंकर पर गिरी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस बाबत पुलिस चौकी पारा पर इसकी सूचना दी गई थी किंतु समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी पुलिस का कर्मचारी नहीं पहुंचा। जबकि घटना स्थल पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर है। Post navigation अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग का आयोजन पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के उदेश्य से पुलिस ने किया श्रमदान