बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी पारा झाबुआ मार्ग के फतीपुरा फाटक से थोड़ा सा आगे दो बाइक की आमने सामने भिड़त होने से बाइक सवार घायल हुए है। बताया जा रहा है कि होंडा शाइन MP45 MG 9729 जो कि झाबुआ से पारा की ओर जा रहा था, वही पारा से झाबुआ की ओर अपनी परीक्षा देने भाई बहन अपनी बाइक MP45 ME7149 हीरो स्प्लेंडर से जा रहे थे जिनका सामने से आ रही बाइक से फतीपुरा फाटक के समीप एक्सीडेंट हो गया। जिसकी सूचना वहाँ पहुंचे लोगो ने पुलिस और पारा के रातीमाली अस्पताल में दी किन्तु करीब 20 से 25 मिनट तक अस्पताल से कोई वाहन नहीं पहुँचा और नही पुलिस चौकी से कोई जवान। आपको बता दे कि जिस जगह एक्सीडेंट हुआ वहाँ से पुलिस चौकी महज 2 किलोमीटर है और रातिमाली करीब 3 से 4 किलोमीटर है फिर भी इन्हें वहाँ तक पहुँचने में करीब 20 से 25 मिनट लग गए। जब तक करीब 20 से 25 मिनट तक घायल व्यक्ति कड़कती धूप में नीचे रोड़ पर पड़े रहे । इसके बाद पुलिस चौकी पारा से दो पुलिस वाले पहुँचे इसके बाद रातीमाली अस्पताल से पारा से एम्बुलेंस आई जो दोनों घायल सवारो को अस्पताल ले गई। Post navigation नियमित अभ्यास और संकल्पित प्रयास से छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर सकते सोसायटी सेल्समेन के धरना स्थल पर पहुंचे विधायक