दिनेश वर्मा, झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा चेक पोस्ट पिटोल पर ओवरलोड बसों की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान रात्रि 10 बजे सूरत से कानपुर जा रही तीन बसे कमल बस, वैष्णों बस, शताब्दी बस पर चैकिंग के दौरान बस के ऊपर क्षमता से अधिक माल लादने पर सामान जब्त कर चलानी कार्यवाही की गई। त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों को बस द्वारा सकुशल उनके गंतव्य तक पहुचाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 53 हजार जुर्माना वसूला गया। चैकिंग के दौरान परिवहन उप निरीक्षक चेतन शिंदे एवं आरक्षक कौशल द्विवेदी शामिल रहे। Post navigation भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर के दर्शन वंदन कर जीत की कामना की नवरात्रि पर्व पर गरबा पंडालों में दिखा उत्साह, देर रात तक गरबा खेल मां की आराधना में लीन हुए भक्तजन