थांदला। भगवान परशुरामजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय रामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमे रथ पर भगवान श्री परशुराम की आकर्षक तस्वीर सुसज्जित रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन महिलाएं एवं बच्चे सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के पश्चात भगवान परशुराम जी की महाआरती एवं प्रसादी का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान पूरी शोभायात्रा में पुलिस बल साथ में चलता रहा। थाना प्रभारी कौशल्या चौहान सहित पुलिस जवान शोभा यात्रा मौजूद रहे। आवश्यक स्थलों पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। Post navigation ईद उल फितर का त्योहार मुस्लिम धर्मावंलबियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद; मुस्लिम समाजजनों ने ईदगाह में अदा नमाज; मांगी अमन चैन की दुआएं…