शान ठाकुर, पेटलावद पेटलावद क्षेत्र की पम्पावती नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़ाल निवासी सुरेश पिता बगदीराम बारिया (उम्र लगभग 30 वर्ष) का शव नदी में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक रविवार को पम्पावती नदी पर नहाने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद जानकारी मिली कि युवक नदी में गया था। खोजबीन के दौरान उसका शव नदी में मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में युवक की नदी में डूबने से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर टामी से उतार दिया मौत के घाट रीवा की दुःखद घटना के विरोध में पेटलावद जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन