रितेश गुप्ता, थांदला
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के अनन्य शिष्य आर्य समाज के कर्मठ सिपाही एवं आर्य जगत के दानवीर भामाशाह विश्वविख्यात समाज सेवी, पद्मभूषण महाशय धर्मपाल का दुखद निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे भारत के आर्य समाज मैं शोक की लहर छा गई। महाशय धर्मपाल झाबुआ जिले एवं थांदला क्षेत्र में स्थापित कई विद्यालयों के संस्थापक रहे हैं व आदिवासी समाज के उत्थान हेतु कई सेवा कार्य कर चुके हैं। उनके निधन पर क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, विधायक वीर सिंह भूरिया प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ नई दिल्ली के शाखा थांदला के अध्यक्ष विश्वास सोनी, सचिव आचार्य दयासागर, वरिष्ठ आर्य समाजी ओम प्रकाश भट्ट , कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह निनामा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, कमलेश दातला, विजय सिंह ठाकुर सहित आर्य समाज जनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *