थांदला। राष्ट्रसंत पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत गुरूदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वर जी महाराजा के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरिश्वर जी मसा आदि ठाणा के थांदला नगर से मध्यप्रदेश के भव्य मंगल प्रवेश को लेकर आज कार्यक्रम स्थल पर अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र दंगवाडा वाले के नेतृत्व में बैठक रखी गई। जिसमे स्थानीय श्रीसंघ अध्यक्ष अजय सियाल व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मनोज श्री श्रीमाल, जवाहर काकडी वाले, शांतीलाल गोखरू, मुकेश नाकोडा, चिराग भंसाली, मनोज सियाल, पत्रकार मनिष कुमट, श्रेणिक राठौर व खजूरी सरपंच प्रतिनिधि कैलाश डामोर आदि ने की चर्चा। गच्छाधिपति श्री का आज कुशलगढ से शाम को विहार कर 3 अप्रैल को भव्य मंगल प्रवेश मालवा के थांदला नगर से होगा। यह जानकारी श्रीसंघ व परिषद् के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री व मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने दी। Post navigation समाजसेवी सुरेश श्रीश्रीमाल का निधन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन