पियुष चन्देल, अलीराजपुर आलीराजपुर में बोरखड़ स्थित पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड में प्रति वर्ष अनुसार इस बार फिर नवरात्री पर्व पर माँ मनकामनेश्वरी माता मन्दिर नवदुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल ने बताया कि गरबा रास कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गरबा नर्तक एवं ग्रुप को पटेल पब्लिक स्कूल में बड़ौदा की बूगी बूगी डांस अकादमी के प्रसिद्ध कोरीयोग्राफर निकुंज उपाध्याय ओर राणा शिवम एन्ड टीम द्वारा 23 सितम्बर सोमवार से शाम 4 से 8 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये प्रशिक्षण नवरात्री पर्व के अंत तक दिया जायेगा। नवदुर्गोत्सव समिति एवं पटेल परिवार ने इस गरबा रास ट्रेनिंग और भव्य गरबा रास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को सहभागिता करने की अपील की है। ) Post navigation बायपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर टैंकर जा घुसा बागड़ में श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशीप 19 अक्टूबर से