वीरेंद्र बसेर, घुघरी ग्राम पंचायत मोर के ग्रामीणों ने एसडीएम पेटलावद को पटवारी की शिकायत की है। इसे लेकर एसडीएम के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा पटवारी हल्का नंबर 17 कमल ठाकुर ग्राम पंचायत मोर में भी पदस्थ है। लेकिन वे पंचायत में नहीं आते हैं और फोन भी अटेंड नहीं करते हैं। इस कारण कई काम नहीं हो पा रहे हैं। स्कूल के बच्चों के आय, जाति और निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। ग्रामीण फोन लगाते हैं तो फोन भी नहीं उठाते हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। आवेदन देने पहुंचे नटवरलाल, मुकेश, भंवरलाल, मनसिंह, भूपेंद्र सिंह सिंगाड़, धन्ना, पवन और सुनिल ने एसडीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की। Post navigation माही नदी के पुल पर हुआ हादसा, एक मजदूर की मौत, दो घायल 13 जुलाई को इन गांवों में चार घंटे गुल रहेगी बिजली