झाबुआ, एजेंसीः त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दौर में सभी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार और सभाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक पांच की प्रत्याशी रमिला कैलाश डामोर के समर्थन में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाला और उन्हें जीताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। रमिला डामोर के समर्थन में कुंदनपुर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया और जिला अध्यक्ष निर्मल पटेल भी मौजूद थे। इस दौरान इन दोनों नेताओं ने मतदाताओं से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की। वहीं बीजेपी के वादों की भी जमकर पोल खोलते हुए आक्रमक तेवर अपनाए। Post navigation EXCLUSIVE: इस गांव में आसमान से गुब्बारे उतरने पर मच गया हडकंप Exclusive: भूरिया का एलान, जेवियर मैड़ा को कराएंगे कांग्रेस से बाहर