अर्पित चोपड़ा, खवासा

स्थानीय न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हाउस सेरेमनी और शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक समरसता प्रमुख और भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके बलवीर सिंह संधू,समाजसेवी मुकेश जाट के मुख्य आतिथ्य एवं थांदला जनपद उपाध्यक्ष मायादेवी प्रेमसिंह चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर हेड बॉय लक्की टॉक ओर हेड गर्ल जयंती यादव को बनाया गया। रेड हाउस कैप्टन प्रशांत राठौर, ब्ल्यू हाउस कैप्टन अखलेश पारगी, ग्रीन हाउस कैप्टन नैतिक प्रजापत, यलो हाउस कैप्टन विजय डामोर को बनाया गया। इसी प्रकार क्लास मॉनिटर क्लास 12th तन्मय यादव, क्लास 11th अंकित कटारा, क्लास 10th करण डामोर क्लास 9th.अजय खराड़ी, मुस्कान, क्लास 8th सावन सिंगाड़, कौशल्या, ख्याल, हितांशी पाटीदार, क्लास 7th भोलेराज चौहान, प्रीत चौहान , रामपाल डामोर, ललिता, क्लास 6th अचल चोपड़ा , लहर यादव, विक्रम गरवाल, किंजल, क्लास 5th आर्य चोपड़ा, उर्वी सतोगिया, विजय, अंजली क्लास 4th रेयांश पाटीदार, प्रियांशी चौहान, वैभव, लीला क्लास 3rd कुश भूरिया, मधु, नरेश, खुशबू क्लास 2nd रोहित भूरिया, दर्शिका पाटीदार  बनाए गए ।

सभी को मुख्य अतिथियों द्वारा बैच देकर छात्रों को अनुशासित होकर अपने कर्तव्यों के पालन हेतु समझाइश दी गई । पंजाब से आए आर्मी से रिटायर श्री संधू द्वारा बच्चो को शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ शारीरिक फिटनेस को मजबूत करने और अनुशासित आचरण और आहार विहार का पाठ पढ़ाते हुवे देशभक्ति सर्वोपरि कर्तव्य का बोध कराया गया साथ ही बच्चो को आर्मी ज्वाइन करने के लिए जरूरी टिप्स भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल भाभर ओर क्लेरा मेम द्वारा किया गया। बच्चो का मार्गदर्शन संदीप जादौन ओर नितिन राजपूत द्वारा किया गया । आभार एकेडमिक इंचार्ज सुनील नलवाया द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *