झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जिला सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार नगर की मेट्रो एजुकेशनल एकेडमी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान न्यायाधीश राधेश्याम मडिया ने घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला उत्पीडऩ, अनिवार्य शिक्षा, पर्यावरण, जल संसाधन तथा बच्चों के अपहरण आदि कानूनी जानकारियां विस्तृत रूप से उपस्थित जनों को दी। स्वागत भाषण संस्था के निदेशक सैफुद्दीन काइद जोहर एवं हुसैन काइद जौहर ने दिया। अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरुण गादिया, वरिष्ठ अभिभाषक यशवंत भट्ट, वीआर अरोड़ा, वीरेंद्र बाबेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान माग्रेट कटारा, प्राचार्य चन्द्रेश आरेकर एवं उपप्राचार्य शशि शर्मा समेत स्कूल स्टाफ एवं बच्चे मौजूद थे। Post navigation राष्ट्रीय जम्बुरी स्काउट-गाइड में थांदला के दल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन तडवी सम्मेलन में कलेक्टर ने दी सामाजिक सुधार की सीख