झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया द्वारा मेघनगर नगर मंडल के अध्यक्ष नेहा परमार अनुशंसित सूची प्राप्त कर अनुशंसित सूची भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार के द्वारा विचार-विमर्श कर मेघनगर नगर मंडल महिला मोर्चा की घोषणा कर दी गई। उक्त घोषणा में नगर उपाध्यक्ष राधा बृजवासी, नगर उपाध्यक्ष संतो पारगी, महामंत्री रेखा सुनील शर्मा, मंत्री श्रुति पति बाबू हिहोर, मंत्री नाजिमा जाहिर हुसैन, मंत्री प्रेमलता सुनील बृजवासी, मंत्री अनीता खराडी, कोषाध्यक्ष मधुबाला डामोर एवं 11 अन्य सदस्य जिसमें कमला वसुनिया, संतोष परमार, रमीला सिंह गाडिया, कांता मीणा, दुर्गा केवट, रमीला भूरिया, काली वसुनिया, शकीला वसुनिया, रेहान शेख, उषा वसुनिया, निर्मला खपेड़, तरुणा गुप्ता को महिला मोर्चा नगर मंडल में सदस्य बनाया गया। महिला मोर्चा नगर मंडल मेघनगर की घोषणा होते ही पूरे नगर में जगह जगह आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। स्वागत में महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा महिला मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी साक्षी गुप्ता मेघनगर की वार्ड 5 के पार्षद मेनाबेन केवट, मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाभर, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया एवं नगर के कई भाजपाइयों स्वगत किया। Post navigation किसानों का विकास ही मेरा पहला संकल्प : विधायक निर्मला भूरिया कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने अजय जायसवाल