अलीराजपुर लाइव डेस्क- शासकीय चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय भाबरा में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का कार्यभार अजय जयसवाल ने क्षेत्रीय विधायक माधौसिंह डावर की उपस्थिति में ग्रहण कर लिया। अजय जयसवाल ने पहली बार महाविद्यालय जनभागिदारी समिति के अध्यक्ष पद पर पदभार संभाला है। इस अवश्य पर जेसवाल ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल व विधायक माधोसिंह डावर की अनुशंसा पर मुझे जो जवाबदारी दी है, उस पर में खरा उतरने की कोशिश करूंगा। साथ ही कॉलेज में जो कमिया हे उसे में पूरा करने के प्रयास करूंगा। कॉलेज के प्राचार्य व प्रोफेसर ने जयसवाल का स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर जोबट विधायक माधौसिंह डावर, मनीष शुक्ला, अभीजीत डावर, उजेफा असद, राकेश नलवाया, सुरेश माहेश्वरी, विजय जैन, कालेज के प्राचार्य एवं प्रोफेसर मौजूद थे। Post navigation नेहा परमार मेघनगर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोनीत दो नाबालिगों ने चखा कीटनाशक का स्वाद, उपचार के दौरान हुई मौत