फिरोज खान चांदपुर/कड़ीवाड़ा:- जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) युवा टीम बोकड़िया एवं चांदपुर क्षेत्रों में भी नेमावर सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड का आक्रोश देखने को मिला,जयस युवा विक्रमसिंह बामनिया ग्राम बोकाडिया के नेतृत्व में पुलिस थाना प्रभारी चांदपुर को नेमावर में हुए जघन्य अपराध करने वाले दोषियों एवं बलात्कारीयों को कठोर से कठोर सजा देने के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग युवाओं के द्वारा की गई है। इस अवसर पर जयस ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद कनेश , बोकड़िया जयस टीम के युवा विक्रम सिंह बामनिया,मालसिंह, निलेश राठवा,पिंटू,उकतास, छोटू , सूरसिंह आदि उपस्थित रहें। Post navigation बायपास का अंधकार हुआ खत्म,नगर परिषद ने किया रोशन स्कूलों और आगनवाड़ी केंद्रों पर लग रही लग रही पानी की टँकीयो व सामान में हो रहा भ्रष्टाचार…