नैत्र परीक्षण के दरमियान लायंस क्लब के कार्यकर्ता.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 82 नेत्र रोगियों का उपचार किया गया। 35 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। मरीजों की आंखों की जांच नेत्र सहायक सतीश अलाडी और बीएल कटारा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेंद्र नाइक, लायंस क्लब अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव निलेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष आलोक चौहान, प्रबोध मोदी,पवन भंडारी, दिपेश छजलानी,मनङ्क्षज जानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *