गेहूं की बोरियों के आसपास घुन लगी हुई.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अन्नपूर्णा योजना में किसानों को गेहूं में फुंदी और घुन लगा हुआ वितरित करने का मामला प्रकाश में आया है। कृषि विभाग के माध्यम से पेटलावद क्षेत्र में 11 सेंटरों पर वितरित करने के लिए 400 बैग गेहूं के बीज देवास से आए थे, जिन्हे ग्राम सेवक के माध्यम से किसानों को दिए जाने के लिए आया था। कृषि विभाग के ऑफिस से लोड होकर ले जाने के दौरान इन गेहूं की गुणवत्ता उजागर हुई। किसानों ने इस तरह के गेहूं वितरित करने पर आपत्ति ली है। जनपद पंचायत की कृषि समिति के अध्यक्ष गट्टूसिंह वसुनिया ने अधिकारियों को अच्छी क्वॉलिटी के गेहूं ही वितरण करने को कहा है। मामले में कृषि विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। इस संबंध में विभाग के एसडीओ खपेड से चर्चा की गई तो उनका कहना है यदि गेहूं खराब है तो इस मामले को दिखवाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *