रितेश गुप्ता @ थांदला 

नेक्स्ट डेन जेन अवार्ड 2021के ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह का आयोजन डॉ यश शर्मा फाउंडर सह डायरेक्टर, अनमोल बांगड़िया ज्वाइंट डायरेक्टर, और स्पोक पर्सन डॉक्टर प्रतीक बम्ब , के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नेक्स्ट डेन जेन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर शिवम शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया गया। सोशल मीडिया पर लाइव हुए इस आयोजन में 40 कैटेगरी थी । जिसमें देश भर के डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया व 200 से अधिक डॉक्टर्स ने खुद को नॉमिनेट भी किया। उक्त आयोजन में थांदला नगर की दंत चिकित्सक शिक्षण संस्थान के. एम. शाह डेंटल कॉलेज एवम् हॉस्पिटल , बड़ोदरा में अध्ययनरत गोल्डी प्रदीप शाह जी ने भी हिस्सा लिया व दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और निर्धारित प्रदर्शन कर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्नातक छात्रा का अवार्ड प्राप्त किया। गोल्डी शाहजी की इस उपलब्धि पर परिजनों , सहपाठियों व मित्र जनों ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो गोल्डी शाहजी ने दंत चिकित्सा के प्रथम वर्ष में यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *