रितेश गुप्ता, थांदला नगर के मध्य स्थित अंचल के सबसे प्राचीन भक्त मलूकदास द्वारा स्थापित नृसिंह ऋषभदेव मन्दिर पर भगवान नृसिंह का प्रकटोत्सव नृसिंह भक्त मंडल के तत्वावधान में परम्परागत रूप से धूमधाम से बनाया जाएगा। इस अवसर पर 17 मई शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से भगवान का अभिषेक एंव श्रृंगार किया जाएगा व सांय 4 बजे भगवान की शोभायात्रा नगर के परम्परागत मार्गो से निकाली जाएगी तो सायं 6.30 बजे भगवान नृसिंह की प्रकटोत्सव महाआरती संपन्न होगी। तत्पश्चात शाम 7 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन होगा। नृसिंह भक्त मंडल के सचिन सोनी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। ) Post navigation कांग्रेस वचन की पार्टी है, प्रवचन की नही, जो वादे किए सभी पूरे होंगे, आप कांग्रेस के पक्ष में कर भूरिया को विजय बनाएं : मुख्यमंत्री कमलनाथ आदिवासी किसान के बेटे ने फहराया परचम, 12वीं में प्राप्त किये 84% अंक