आरीफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर 

वन परिक्षेत्र आजाद नगर के ग्राम छोटा भावटा में नील गाय (नर) का शिकार कर आरोपी फरार हो गए। दिन के 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मोके पर वन विभाग की टीम पहुची जिसमे निल गाय (नर) का शिकार कर आरोपी भाग निकले व मोके पर निल गाय (नर) को मृत अवस्था मे पाया गया। जिसे वन विभाग की टीम द्वारा म्रत निल गाय (नर) को तूफान गाड़ी में डाल कर आज़ाद नगर लाया गया।

कहीं वन विभाग की बड़ी लापरवाही तो नहीं

मृत निल गाय (नर) को गले मे व पिट से खून निकलने से पता चलता है कि गोली के छर्रे लगे हुए है। म्रत निल गाय का (नर) का वन विभाग की तार से खिंची हुई बाउंड्री के अंदर मिलना कई सवाल खड़े होना लाजमी है। कि कहीं न कहीं वन विभाग की अनदेखी या लापरवाही दिखे जा सकती है।

पिछली बार जब 4 मार्च शुक्रवार को भी एक राष्ट्रीय पक्षी म्रत मोर का तेंदू पत्ते के गोडाउन भूराघाटा आमखुट रॉड पर एक हफ्ते से म्रत पड़ा हुआ मिला था जिसका भी वन विभाग द्वारा कोई खुलासा नही किया गया था। हो सकता है कि म्रत मोर का भी शिकार किया गया हो और वह एक हफ्ते से ऐसे ही म्रत अवस्था में पड़ा मिला। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में शिकारियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *