झाबुआ लाइव के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- दाहोद जिले के गरबाड़ा नगर में ससुराल से अपने मायका आई विवाहिता के घर में अकेली होने का लाभ उठाकर उसी के गांव के तीन युवकों ने घर में घुसकर नींद में सो रही विवाहिता के शरीर पर केरोसिन डालकर माचिस जलाकर आग के हवाले कर दिया। नींद में सो रही युवती कुछ समझ पाती कि इतने देर में गंभीर रूप से जल गई और आरोपी तीन युवक भाग निकले। जब युवती के चिल्लाने की आवाज और घर से उठती आग की लपटों को पड़ोसियों ने देखा तो बचाव के लिए आए और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया तथा गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला चिकित्सालय में इलाज के भर्ती करवाया, जहां पर युवती आईसीयू में मौत और जिंदगी के बीच झुल रही है और डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर झुलसी युवती की बचना मुश्किल है। इस घटना संबंधी मिली जानकारी के मुताबिक गरबाडा नगर के तलावफलिये की निवासी 18 वर्षीय युवती लक्ष्मीबेन अल्केश बिलवाल का विवाह रेटिया गांव में हुई था। और अपने ससुराल से मायका आई थी और जहां रात्रि 12 बजे से 1 बजे की बीच सो रही थी जबकि उसकी मां रमतुबेन नजदीक शादी समारोह में बर्तन मांजने गई थी, जिसका लाभ उठाकर गरबाडा नगर के निवासी रोहित एवं उसके दो साथी सहित तीन बदमाशों ने घर में घुसकर अपने साथ लाए केरोसिन को नींद में सो रही लक्ष्मी बेन पर उडेल दिया। विवाहिता को 108 के द्वारा उपचार हेतु जिला सरकारी चिकित्सालय भेज दिया गया जहां पर उसका उपचार डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। इस घटना संबंधी विवाहिता की माता रमतुबेन ने गरबाडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से जली युवती मौत-जिंदगी के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रही है। Post navigation कलेक्टर सक्सेना के साथ दिल्ली से आए जांच दल ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास-शौचालय निर्माण कार्य की ली जानकारी यह रहे वह 7 कारण जिनके आधार पर प्रदेश आलाकमान ने ” दोलत भावसार ” की कर दी बीजेपी जिलाध्यक्ष पद से छुट्टी