जोबट। ग्राम काना काकड़ में निर्माणाधीन विद्यालय भवन का जोबट विधानसभा के युवा नेता विशाल रावत द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, वर्तमान में भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान विशाल रावत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, कक्षाओं की संरचना और परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। निर्माण स्थल पर खड़े होकर वे भावुक भी हुए और अपनी माताजी तथा पूर्वजों को श्रद्धा से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दूरदर्शिता के साथ जो भूमि आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा के लिए सुरक्षित रखी और दान में दी, उसी का परिणाम है कि आज यहां विद्यालय भवन आकार ले रहा है। उन्होंने कहा कि जब यह विद्यालय पूर्ण रूप से तैयार होकर प्रारंभ होगा, तब यहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा और यही हमारे पूर्वजों के त्याग का सच्चा सम्मान होगा। अंत में उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि यह केवल भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सपनों की नींव है। Post navigation अज्ञात कॉलर ने दी ‘लाश घर लाने’ की धमकी, ₹1 लाख की मांग; पीड़ित अस्पताल में भर्ती जोबट में चालक-परिचालक कल्याण संघ इकाई का गठन, अमित वसुनिया (बबलू भाई) को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी