जितेंद्र वर्मा, जोबट शहर के एक नागरिक को अज्ञात कॉलर द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फिर समझौते के नाम पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस प्रताड़ना के चलते पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई है। क्या है पूरा मामला जोबट निवासी हेयर सेलुन का कार्य करने वाले गोपाल परमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की रात से उन्हें एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन आ रहे हैं। पहले फोन करने वाले ने अपनी मां की मौत का झूठा नाटक रचा और मदद के नाम पर गोपाल को रातभर परेशान किया। पीड़ित जब मदद के लिए अस्पताल पहुँचे, तो वहां कोई नहीं आया। बाद में कॉलर ने ‘मां के फिर से जीवित होने’ की अजीबोगरीब बात कही। 16 फरवरी को कॉलर ने नया पैंतरा अपनाते हुए गोपाल पर ही अपनी मां की मौत का आरोप मढ़ दिया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि 1 लाख रुपये नहीं दिए, तो वे लाश लेकर गोपाल के घर पहुँचेंगे और वहीं अंतिम संस्कार करेंगे। तबीयत बिगड़ी, पुलिस जांच में जुटी लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के कारण मंगलवार शाम गोपाल परमार का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विजय वास्कले ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से चर्चा कर कार्रवाई की बात कही। मामला संज्ञान में है और पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।परेशान ओर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजय वास्कले, थाना प्रभारी, जोबट Post navigation अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेम प्रसंग के चलते हुई मृतक की गई थी हत्या निर्माणाधीन विद्यालय भवन का रावत ने किया निरीक्षण