लवेश स्वर्णकार @ रायपुरिया

रायपुरिया थाना क्षेत्र के बेकल्दा जामली मार्ग पर एक निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक (mp 45 mj 7205) सवार दो व्यक्ति असंतुलित होकर बाइक सहित गिर गए है। जिससे बाइक सवार कैलाश पिता नरसिंह पारगी उम्र 30 वर्ष निवासी हमीरगढ़ एवं मुकेश पिता जवरिया सोलंकी 40 वर्ष निवासी हमीरगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को यह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर है ओर घटना की वास्तविक स्थति का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *